सौंदर्यशास्त्र का परिचय एवं अर्थ (Introduction and Meaning of Aesthetics)
सौंदर्यशास्त्र (Aesthetics) यूक्री शब्द 'एस्थेसिस' (Aesthesis) से निकला है, जिसका अर्थ संवेदी अनुभूति (Sensory Perception) है। पाश्चत्य जगत में बामगार्टन (Baumgarten) को आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का जनक माना जाता है, जिन्होंने 'एस्थेटिका' (Aesthetica) ग्रंथ की रचना की।
- भारतीय संदर्भ में सौंदर्यशास्त्र का मूल 'रस सिद्धांत' (Rasa Theory) और 'सौंदर्य' (Beauty) की अवधारणा में निहित है।
- कला केवल अनुकरण नहीं, बल्कि आत्मा की अभिव्यक्ति और आंतरिक आनंद की प्राप्ति का माध्यम है।
- प्लेटो (Plato) ने कला को 'सत्य का अनुकरण' (Imitation of Truth) माना, जबकि अरस्तू (Aristotle) ने इसे 'कैथार्टिस' (Catharsis - विरेचन) का साधन कहा।