फ्रेशो तकनीक का ऐतिहासिक परिचय (Historical Introduction of Fresco)
भित्ति चित्रण (Mural Painting) की परंपरा प्रागैतिक काल से ही चली आ रही है। भित्ति चित्रण का मुख्य माध्यम 'फ्रेशो' (Fresco) है, जो इतालवी भाषा के शब्द 'फ्रेशो' (Fresco) से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ 'ताजा' (Fresh) होता है। प्राचीन भारतीय कला में अजंता गुफाएं (Ajanta Caves), बाघ गुफाएं (Bagh Caves) और सित्तनवासल (Sittanavasal) इसी परंपरा के श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिन्हें भारतीय संदर्भ में 'टेम्परा' और 'फ्रेस्को बूनो' दोनों के मिश्रित रूप में देखा जाता है।
- यूरोपीय पुनरुत्थान काल (Renaissance) में माइकलएंजेलो (Michelangelo) और राफेल (Raphael) ने सिस्टिन चैपल (Sistine Chapel) में फ्रेस्को तकनीक के द्वारा अमिट कलाकृतियों का सृजन किया।
- भारत में जयपुर के भित्ति चित्रण (Jaipur Fresco - आराइश पद्धति) को इतालवी 'फ्रेशो बूनो' का सबसे निकटतम भारतीय समतुल्य माना जाता है।