प्रारंभिक जीवन एवं कला शिक्षा (Early Life and Art Education)
असित कुमार हलधर का जन्म 10 सितंबर 1890 को कोलकाता (जोरासांको) के एक प्रतिष्ठित कलाप्रेमी परिवार में हुआ था। वे प्रसिद्ध बांग्ला कवि एवं लेखक राखालदास हलधर के पौत्र तथा रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के संबंधी थे। कला के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था।
- उन्होंने कलकत्ता गवर्नमेंट स्कूल ऑफ आर्ट (Government School of Art, Kolkata) में प्रसिद्ध यूरोपीय चित्रकार चालार्स पामर (Charles Palmer) और पुनरुत्थानवादी गुरु अवनीन्द्रनाथ टैगोर (Abanindranath Tagore) से कला की विधिवत शिक्षा प्राप्त की।
- अवनीन्द्रनाथ टैगोर के सानिध्य में उन्होंने भारतीय पारंपरिक कला, अजंता भित्ति चित्रों (Ajanta Murals) और मुगल-राजपूत शैलियों का गहन अध्ययन किया।