पटना कलम का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उद्भव (Historical Background and Origin)
मुगल सम्राट और उनके दरबारियों के पतन के बाद, दिल्ली और अन्य शाही केंद्रों के चित्रकार (Painters) रोजगार की तलाश में देश के विभिन्न हिस्सों में पलायन करने लगे। इसी क्रम में कुछ चित्रकार पश्चिम बंगाल और मुर्शिदाबाद से होते हुए बिहार के पटना (अजीमाबाद) पहुंचे।
- स्थानीय जमींदारों, नवाबों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी (British East India Company) के अधिकारियों ने इन कलाकारों को आश्रय दिया।
- इस प्रकार मुगल शैली (Mughal Style), ब्रिटिश जलरंग शैली (British Watercolour Style) और स्थानीय लोक कला के मिश्रण से पटना कलम का जन्म हुआ।
- इसे 'कंपनी शैली' (Company School) का ही एक क्षेत्रीय रूप माना जाता है, क्योंकि इसके अधिकांश चित्रकार यूरोपीय अधिकारियों के लिए चित्रकारी करते थे।