बंगाल शैली से समकालीन कला की ओर संक्रमण (Transition from Bengal School to Contemporary Art)
बीसवीं शताब्दी के आरंभ में अवरनींद्रनाथ टैगोर (Abanindranath Tagore) के नेतृत्व में बंगाल शैली (Bengal School) का उदय हुआ, जिसने पाश्चात्य यथार्थवाद के प्रभाव को नकारते हुए भारतीय लघु चित्रकला (Miniature Painting), अजंता की भित्ति चित्रण (Mural Painting) परंपरा और जापानी वास पद्धति (Wash Technique) को अपनाया।
- प्रारंभिक दौर में विषय-वस्तु मुख्य रूप से पौराणिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक रही, जिसमें भारतीय अस्मिता की झलक मिलती है।
- कालांतर में, शांतिनिकेतन के कला भवन (Kala Bhavana, Santiniketan) के कलाकारों ने ग्रामीण जीवन, प्रकृति और सहज भारतीय जीवन शैली को अपने कैनवास पर उकेरा।
- नंदलाल बोस (Nandalal Bose), बिनोद बिहारी मुखर्जी (Benode Behari Mukherjee) और रामकिंकर बैज (Ramkinkar Baij) ने इस संक्रमण काल की नींव को मजबूत किया।