मुगल चित्रकला का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि (Historical Background)
भारतीय चित्रकला के इतिहास में मुगल काल (Mughal Period) का विशेष स्थान है। मुगल शैली विशुद्ध रूप से दरबारी कला (Court Art) थी, जिसे सम्राटों का प्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त था। बाबर (Babur) ने अपनी आत्मकथा 'तुझुक-ए-बाबरी' (Tuzuk-i-Baburi) में बिहज़ाद (Behzad) की कला शैली की प्रशंसा की थी, किंतु उसे भारत में चित्रकला स्थापित करने का अवसर नहीं मिला।
- हुमायूं (Humayun): 1555 ई. में फारस से लौटते समय हुमायूं अपने साथ दो प्रसिद्ध ईरानी चित्रकारों—मीर सैयद अली (Mir Sayyid Ali) और ख्वाजा अब्दुस समद (Khwaja Abdus Samad) को भारत लाए, जिन्होंने मुगल चित्रकला की नींव रखी।
- अकबर (Akbar): अकबर के शासनकाल (1556–1605 ई.) में चित्रकला का संगठनात्मक विकास हुआ। उनके दरबार में एक वृहद चित्रशाला (Imperial Atelier) की स्थापना की गई, जिसमें लगभग सौ से अधिक चित्रकार कार्यरत थे।