संयोजन की परिभाषा एवं मौलिक सिद्धांत (Definition and Principles of Composition)
चित्रकला (Painting) में संयोजन (Composition) का अर्थ है 'तत्वों को एक साथ रखना या व्यवस्थित करना'। जब एक कलाकार अपने भावों और विचारों को कैनवास पर उतारता है, तो वह विभिन्न दृश्यात्मक तत्वों जैसे रेखा (Line), रूप (Form), रंग (Colour), तान (Tone), पोत (Texture) और अंतराल (Space) को एक निश्चित नियमों के तहत सजाता है। इसे ही चित्र संयोजन या रचना-विधान कहा जाता है।
- सामंजस्य (Harmony): चित्र के सभी अंगों में परस्पर तालमेल और एकता का होना सामंजस्य कहलाता है।
- संतुलन (Balance): चित्र में भार या आकर्षण का समान वितरण, जिससे दर्शक की आँखें स्थिर रह सकें (सममितीय और असममितीय संतुलन)।
- प्रभाविता (Dominance): चित्र के मुख्य आकर्षण बिंदु (Focal Point) को उभारना ताकि दर्शक की दृष्टि सबसे पहले वहीं जाए।
- लय (Rhythm): कला तत्वों की पुनरावृत्ति से उत्पन्न गतिशीलता जो संगीत की तरह प्रवाहित होती है।