राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन और उनका स्वरूप (National Health Organizations)
भारत में जनस्वास्थ्य (Public Health) व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर अनेक सरकारी संगठनों की स्थापना की गई है। केंद्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) सर्वोच्च निकाय है जो स्वास्थ्य नीतियों का निर्धारण और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन करता है।
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय: इसके अंतर्गत दो मुख्य विभाग आते हैं—स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग तथा स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (Department of Health Research)।
- महानिदेशालय स्वास्थ्य सेवाएँ (Directorate General of Health Services - DGHS): यह मंत्रालय को तकनीकी मामलों पर सलाह देने वाली प्रमुख तकनीकी शाखा है।
- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research - ICMR): यह देश में बायोमेडिकल अनुसंधान के समन्वय और संवर्धन के लिए शीर्ष निकाय है।