प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं अर्थ (Historical Background and Meaning)
प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (Primary Health Care) का आधुनिक स्वरूप 1978 में कजाकिस्तान के अल्मा-अता में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ (UNICEF) के ऐतिहासिक सम्मेलन से सामने आया। इसे 'अल्मा-अता घोषणा' (Alma-Ata Declaration) कहा जाता है। इसके अनुसार, स्वास्थ्य केवल बीमारी या दुर्बलता की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की पूर्ण अवस्था है।
- यह समुदायों के अत्यधिक करीब दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं हैं।
- यह समाज और देश के आर्थिक व सामाजिक विकास का अभिन्न अंग है।
- इसमें निवारक (Preventive), संवर्द्धनात्मक (Promotive), उपचारक (Curative) और पुनर्वासत्मक (Rehabilitative) सेवाएं शामिल हैं।