खाद्य रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ (Fundamental Concepts of Food Chemistry)
आहार एवं पौष्टिकता (Food and Nutrition) के अध्ययन में रसायन विज्ञान की आधारभूत जानकारी अत्यंत आवश्यक है। सभी खाद्य पदार्थ रासायनिक यौगिकों से मिलकर बने होते हैं जिनमें मुख्य रूप से कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और सल्फर जैसे तत्व शामिल होते हैं।
- रासायनिक संरचना (Chemical Composition): कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज लवण सभी विशिष्ट रासायनिक बंधों (Chemical Bonds) से जुड़े होते हैं।
- परमाणु और अणु (Atoms and Molecules): खाद्य पदार्थों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके अणुओं की संरचना और व्यवस्था पर निर्भर करते हैं।
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes): पकाने, भूनने, किण्वन (Fermentation) और संरक्षण (Preservation) की प्रक्रियाएं रासायनिक परिवर्तनों के अंतर्गत आती हैं।