उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019: परिचय एवं मुख्य धाराएं (Consumer Protection Act, 2019)
भारतीय संसद द्वारा पारित उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 (Consumer Protection Act, 2019) ने पुराने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 का स्थान लिया। यह अधिनियम 20 जुलाई 2020 से देश भर में लागू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना और अनुचित व्यापार प्रथाओं (Unfair Trade Practices) तथा भ्रामक विज्ञापनों (Misleading Advertisements) से निपटना है।
- धारा 2(9): इसके अंतर्गत छह उपभोक्ता अधिकारों को परिभाषित किया गया है - सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चयन का अधिकार, सुनवाई का अधिकार,निवारण का अधिकार और उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार।
- धारा 10: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA - Central Consumer Protection Authority) की स्थापना का प्रावधान करती है, जो उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं की जांच करेगा।
- धारा 21: सीसीपीए (CCPA) को भ्रामक विज्ञापनों के निर्माताओं, विज्ञापकों औरendorrser पर जुर्माना लगाने तथा उन्हें विज्ञापन प्रतिबंधित करने की शक्ति देती है।