1. मादक द्रव्य सेवन की परिभाषा एवं अवधारणा (Definition and Concept of Drug Abuse)
मादक द्रव्य सेवन (Drug Abuse) से तात्पर्य किसी भी चिकित्सीय परामर्श या आवश्यकता के बिना नशीले पदार्थों, औषधइयों या रासायनिक पदार्थों का ऐसा अत्यधिक, अनुचित और अनियंत्रित उपयोग है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को गंभीर क्षति पहुँचाता है।
- शारीरिक निर्भरता (Physical Dependence): जब शरीर उस पदार्थ का आदि हो जाता है और उसके बिना गंभीर विच्छेदन लक्षण (Withdrawal Symptoms) प्रकट होने लगते हैं।
- मानसिक निर्भरता (Psychological Dependence): जब व्यक्ति भावनात्मक रूप से तनाव, चिंता या अवसाद (Depression) से बचने के लिए दवा या नशीले पदार्थ पर निर्भर हो जाता है।
- सहनशीलता (Tolerance): नशीले पदार्थ के नियमित सेवन से शरीर में उसकी मात्रा के प्रति संवेदनशीलता कम हो जाती है, जिससे वही प्रभाव पाने के लिए अधिक मात्रा (Dose) की आवश्यकता होती है।