रंगाई का परिचय एवं परिभाषा (Introduction and Definition of Dyeing)
रंगाई (Dyeing) वस्त्रों के निर्माण और परिष्करण की वह कला एवं विज्ञान है जिसके द्वारा प्राकृतिक या कृत्रिम रंगों (Colorants) को वस्त्र की सतह पर लगाया जाता है और वे रेशे के आंतरिक अणुओं के साथ रासायनिक रूप से या भौतिक रूप से बंध जाते हैं। रंग और वर्णक (Pigments) में अंतर यह है कि रंग पानी या अन्य विलायकों में घुलनशील होते हैं और रेशे के अंदर प्रवेश करते हैं, जबकि वर्णक अघुलनशील होते हैं और केवल बंधक (Binder) की सहायता से सतह पर टिके रहते हैं।
- रंगाई का मुख्य उद्देश्य वस्त्रों को एकरूप, आकर्षक और पक्का रंग प्रदान करना है।
- यह प्रक्रिया रेशे (Fiber), सूत (Yarn), या तैयार वस्त्र (Fabric/Garment) किसी भी अवस्था में की जा सकती है।
- रंग की पक्कीपन (Color Fastness) इस बात पर निर्भर करती है कि रंजक (Dye) और रेशे के बीच का रासायनिक आकर्षण कितना मजबूत है।