संसाधन प्रबंधन का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Resource Management)
संसाधन प्रबंधन (Resource Management) वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से व्यक्ति या परिवार अपने सीमित साधनों का अधिकतम उपयोग करके अपने जीवन स्तर को उच्च बनाता है तथा निर्धारित लक्ष्यों (Goals) को प्राप्त करता है। यह गृह प्रबंध (Home Management) का ही एक व्यावहारिक रूप है।
- नियोजन (Planning): संसाधनों के उपयोग की रूपरेखा तैयार करना।
- नियंत्रण (Controlling): योजना को क्रियान्वित करते समय उस पर नजर रखना और आवश्यक समायोजन करना।
- मूल्यांकन (Evaluation): यह देखना कि उद्देश्य किस सीमा तक प्राप्त हुए।