भारतीय वस्त्रों का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य (Historical and Cultural Perspective of Indian Textiles)
भारत की वस्त्र निर्माण की परंपरा सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) के समय से चली आ रही है। मोहनजोदड़ो से प्राप्त सूती वस्त्र के अवशेष इस बात के साक्षी हैं कि भारत प्राचीन काल से ही सूती वस्त्रों की कटाई और बुनाई (Spinning and Weaving) में अग्रणी रहा है।
- वैदिक काल: वेदों में 'हिरण्यम' (स्वर्ण वस्त्र) और विभिन्न प्रकार के रेशमी व सूती वस्त्रों का उल्लेख मिलता है।
- मुगल काल: मुगल शासनकाल में भारतीय वस्त्रों, विशेषकर मलमल (Muslin) और ब्रोकेड (Brocade) का स्वर्ण युग कहा जाता है। ढाका की मलमल अपने महीनपन के लिए 'वेब ऑफ़ विंड' (Web of Wind) और 'आब-ए-रवां' (Running Water) के नाम से प्रसिद्ध थी।
- भौगोलिक संकेतक (GI Tag): कई पारंपरिक वस्त्रों को उनकी विशिष्ट भौगोलिक पहचान के लिए जीआई टैग प्रदान किया गया है, जैसे- बनारसी ब्रोकेड, लखनऊ की चिकनकारी और कांजीवरम सिल्क।