विशेष परिष्करण विधियों का परिचय एवं वर्गीकरण (Introduction and Classification of Special Finishes)
वस्त्रों (Textiles) को करघे (Loom) से उतारने के पश्चात जो अवस्था होती है, उसे कच्चा वस्त्र या धूसर वस्त्र (Grey Goods) कहा जाता है। इस अवस्था में वस्त्र खुरदरे, अनाकर्षक और उपयोग के लिए अनुपयुक्त होते हैं। वस्त्रों को सुंदर, टिकाऊ और उपयोगी बनाने के लिए जिन रासायनिक (Chemical) और यांत्रिक (Mechanical) प्रक्रियाओं से गुजारा जाता है, उन्हें परिष्करण (Finishing) कहते हैं।
- यांत्रिक परिष्करण (Mechanical Finishes): ये प्रक्रियाएं भौतिक बलों, दाब, ऊष्मा और नमी पर आधारित होती हैं। जैसे- कैलेंडरिंग (Calendering), टेंटरिंग (Tentering), और एम्बॉसिंग (Embossing)।
- रासायनिक परिष्करण (Chemical Finishes): ये प्रक्रियाएं रासायनिक अभिकर्मकों और रेजिन के उपयोग से वस्त्र के आंतरिक गुणों में परिवर्तन करती हैं। जैसे- क्रीज-रोधी परिष्करण (Crease-resistant finish), जल-प्रतिकर्षक परिष्करण (Water-repellent finish), और अग्नि-रोधी परिष्करण (Flame-retardant finish)।