पारिवारिक आय की अवधारणा एवं परिभाषा (Concept and Definition of Family Income)
गृह प्रबंध (Home Management) में पारिवारिक आय केवल मुद्रा या पैसे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सभी संतोषों, वस्तुओं और सेवाओं का प्रवाह है जो परिवार को एक निश्चित समयावधि में प्राप्त होती हैं। प्रसिद्ध गृह विज्ञानी ग्रॉस एवं क्रैडल (Gross and Crandall) के अनुसार, 'आय उन वस्तुओं, सेवाओं और संतोषों का प्रवाह है जो परिवार के अधिकार में उसकी आवश्यकताओं एवं इच्छाओं को संतुष्ट करने तथा उत्तरदायित्वों का निर्वाह करने के लिए उपलब्ध होते हैं।'
- आय परिवार की आर्थिक स्थिति का मुख्य पैमाना है।
- यह प्रबंधकीय प्रक्रिया (नियोजन, नियंत्रण और मूल्यांकन) के संचालन का आधार है।
- आय और व्यय का संतुलन ही पारिवारिक बजट (Family Budget) की सफलता तय करता है।