प्रसार शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and Definition of Extension Education)
प्रसार शिक्षा (Extension Education) शब्द लैटिन भाषा के दो शब्दों 'Ex' (बाहर) और 'Tensio' (फैलाना) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है- ज्ञान या विचारों को संस्थान की चार दीवारों से बाहर जनता तक पहुँचाना। यह एक ऐसी शिक्षण पद्धति है जो विद्यालयी या महाविद्यालयी औपचारिक शिक्षा प्रणाली से भिन्न होती है और इसमें आयु, लिंग या समय की कोई निश्चित सीमा नहीं होती।
- जे.पी. लीगन्स (J.P. Leagans) के अनुसार: प्रसार शिक्षा एक ऐसा विज्ञान है जो ग्रामीण लोगों के दृष्टिकोण और व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए कार्य करता है।
- डॉ. के.एस. ओधा (K.S. Dhama) के अनुसार: प्रसार शिक्षा अनौपचारिक शिक्षा की वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा ग्रामीण परिवारों को उनकी अपनी समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने में मदद की जाती है।